Tokyo Olympics
Tokyo Olympics.
टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) की रेसलिंग मैट पर भारत के सबसे दबंग पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सुल्तान बनने की ओर दो कदम बढ़ा दिए हैं. उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम कैटेगरी में फ्री-स्टाइल कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में ईरान के पहलवान को 5 मिनट में चित कर दिया. बजरंग ने ये मुकाबला ईरानियन पहलवान को मैट पर गिराकर जीता. इसी के साथ वो इस इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने किर्गिस्तान के पहलवान अर्नाजार को हराया था. उसमें बजरंग को बेहतरीन मूव के आधार पर जीत मिली थी क्योंकि मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ था.
पुरुषों के 65 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग पूनिया की टक्कर अब अजरबेजान के हाजी अलीयेव से होगा.
हाजी अलीयेव को टोक्यो ओलिंपिक में तीसरी सीड मिली है. वहीं बजरंग की सीड दूसरी है.
भारत के बजंरग का कजाखस्तान के पहलवान से जोरदार मुकाबला हुआ. दोनों के बीच पहला राउंड भारतीय पहलवान के नाम रहा. लेकिन दूसरे राउंड में कजाखस्तान के पहलवान अर्नाजार ने एक-एक कर दो अंक बटोरे और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. इस तरह मैच भी 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ. लेकिन बजरंग ने मैच में अंकों का बड़ा दांव लगाया था, जिसके चलते वो ये दंगल जीत गए.
हिंदुस्तान को बजरंग से उम्मीद
भारत को अपने स्टार रेसलर बजरंग से गोल्ड मेडल की उम्मीद है. ये उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि वो अपनी कैटेगरी में वर्ल्ड नंबर वन हैं. बजरंग ने घुटने की इंजरी से उबरते हुए टोक्यो का टिकट कटाया है. अपने जॉर्जियाई कोच की निगरानी में उन्होंने अपने दांव और दंगल लड़ने के स्टाइल दोनों को निखारा है.

Comments
Post a Comment