टोक्यो ओलिंपिक 2020
टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) के गोल्फ कोर्स से भारत के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है. यहां भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने बड़ा कमाल किया है. उन्होंने गोल्फ (Golf) में भारत के लिए मेडल तो नहीं जीता और इस खेल को देश में नई पहचान दिलाने का काम किया है. अदिति दुनिया की 200वें नंबर की गोल्फर हैं. लेकिन अपने कमाल के खेल से उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन अमेरिका की नेली कोर्डा (Nelly Korda) और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन लीडिया को (Lydia Ko) को कड़ी टक्कर दी है.
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का ये दूसरा ओलिंपिक था. उन्होंने 2016 के रियो में अपना ओलिंपिक डेब्यू किया था.
अपने डेब्यू ओलिंपिक में तो वो मेडल से चूक गईं थी. शुरुआती दो राउंड में तो वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में वो लय कायम नहीं रख पाईं थीं और 41वें स्थान पर रहकर रियो में अपने सफर का अंत किया था. लेकिन टोक्यो में उन्होंने रियो की गलतियों से सबक लिया और चौथे नंबर पर रहकर अपने सफर का अंत किया.

Comments
Post a Comment