ROHIT SHARMA HITMAN


 कहते हैं संगत से गुण होत है, संगत से गुण जात. यानी जैसी संगति होती है. असर भी वैसा ही दिखता है. कुछ ऐसा ही बाएं हाथ के उस बल्लेबाज साथ भी है, जो वर्ल्ड क्रिकेट के रियल हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ खेलते खेलते खुद भी हिटमैन बन गया है. इस उभरते हिटमैन का कमाल देखने को मिला इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले जा रहे 100 बॉल टूर्नामेंट में, जहां उसने सिर्फ 10 गेंदों पर ही गेम ओवर कर दिया. अब आप कहेंगे कि ये खिलाड़ी द हण्ड्रेड में खेल रहा है तो इसका रोहित शर्मा से वास्ता कैसे पड़ा. तो वो सारा खेल आपको इसका नाम जानने के बाद समझ आ जाएगा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का नाम है क्विंटन डिकॉक (Quinton de kock).


उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे. और अगर फिर भी नहीं समझे तो हम बताते हैं आपको डिकॉक और रोहित की संगति के बारे में. क्योंकि, बिना इसके समझे आपको 10 गेंदों में खेल खत्म करने वाला माजरा भी समझ नहीं आएगा. दरअसल, IPL में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक एक ही टीम से खेलते हैं. दोनों ही मुंबई इंडियंस के लिए साथ में ओपन करते हैं. रोहित हिटमैन हैं ये तो पूरी दुनिया जानती है. लेकिन इस हिटमैन का असर डिकॉक पर भी थोड़ा थोड़ा होने लगा है.


‘द हण्ड्रेड’ में रोहित के दोस्त की टीम जीती


इंग्लैंड में खेले जा रहे द हण्ड्रेड टूर्नामेंट में मुकाबला था नॉर्दन सुपरचार्जर्स और साउदर्न ब्रेव के बीच. इस मुकाबले में सुपरचार्जर्स ने पहले बैटिंग की और 100 गेंदों में 6 विकेट खोकर 128 रन बनाए. जवाब में साउदर्न ब्रेव ने 129 रन के टारगेट को 5 गेंद पहले ही यानी 95 गेंदों पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.


रोहित के यार के आगे विरोधी लाचार


साउदर्न ब्रेव की इस बड़ी जीत के नायक रहे क्विंटन डिकॉक, जो ओपन करते उतरे और टीम को मैच जिताकर गए. उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. यानी अपनी पारी में 42 रन उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर ही जड़कर मैच में जीत की स्क्रिप्ट लिख दी थी. डिकॉक के इस कमाल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

Comments

Popular posts from this blog

भारी बारिश के बाद बाढ़ की खबरें आ रही हैं

टोक्यो ओलिंपिक 2020

मां का सरनेम यूज कर सकते हैं बच्चे